बॉक्स ऑफिस OPENING: सुपरफ्लॉप के बाद अक्षय कुमार से ली सीख...हो ही गई वापसी!
Recommended Video

बॉक्स ऑफिस पर सैफ अली खान की वापसी होने वाली है। हालांकि इस बार लोगों को रंगून से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म सपाट होकर गिर पड़ी। इसके बाद, सैफ अली खान से ज़्यादा उम्मीदें बची नहीं थीं।
लेकिन उनकी फिल्म शेफ के ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला और अब ओपनिंग रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ठीक ठाक शुरूआत कर ली है।

कई जगह के शो में फिल्म ने औसत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। वहीं क्रिटिक्स ने फिल्म को 3 - 3.5 स्टार के ठप्पे के साथ पास कर दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ शानदार रहने वाला है।
वहीं फिल्म का बजट काफी बड़ा नहीं है। ऐसे में हो सकता है, कि बॉक्स ऑफिस पर सैफ अली खान शानदार कमबैक कर लें। वैसे भी हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अक्षय कुमार जैसा सफल बनना चाहते हैं।
और लगता है कि उन्होंने अक्षय कुमार से कोई मास्टरक्लास ले ही ली है। शेफ इस साल की एक और सरप्राइज़ हिट हो सकती है। जानिए हाल फिलहाल की सरप्राइज़ हिट फिल्मों का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications












