Chandu Champion Box Office Day 1- कार्तिक आर्यन की फिल्म की धीमी शुरुआत, निराश होंगे मेकर्स!

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर काफी चर्चा थी और ऐसा कहा जा रहा था कि इसकी शुरुआत कुछ खास होने वाली है। लेकिन पहले दिन जो नंबर्स बॉक्स ऑफिस पर सामने आए हैं उससे मेकर्स और कार्तिक आर्यन के फैंस काफी दुखी होने वाले हैं।
इस फिल्म ने पहले दिन महज 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिर से मुंज्या की चर्चा हो रही है जो कि चंदू चैंपियन से काफी कम बजट में बनी है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
उन्होने इस फिल्म में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है जिसको कबीर खान ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'चंदू चैंपियन' ने अपने शुरुआती दिन में लगभग 5.4 करोड़ रुपये कमाए।
यह 2015 की 'प्यार का पंचनामा 2' के बाद से कार्तिक आर्यन की किसी फिल्म की सबसे कम ओपनिंग है, जो उनकी ब्रेकआउट हिट थी। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म वीकेंड पर किस नंबर तक पहुंचती है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ खास उछाल नहीं देखने को मिलेगी।
मुंज्या दे रही है टक्कर
हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या ने जहां पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये से कमाई की थी। तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं छठे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी हिसाब से फिल्म ने सात दिनों में 35.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 8वें दिन भी फिल्म ने 3.35 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कुल कमाई 38 करोड़ कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications