Chandu Champion BOC Day 9: 'चंदू चैंपियन' ने की ताबड़तोड़ कमाई, 9वें दिन कलेक्शन गया इतने करोड़ के पार

Chandu Champion Box Office Collection Day 9: कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। फैन्स क्या सितारे भी फिल्म देखकर कार्तिक आर्यन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने जा रही है। चलिए बिना इंतजार किए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन।
फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवें दिन इतनी हुई कमाई
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) नवें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने नवें दिन 4.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 42.75 करोड़ रुपये। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
एथलीट पर आधारित है फिल्म की कहानी
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी एक एथलीट के ऊपर आधारित है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि वह अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता है और फिर दो साल कोमा में रहता है, लेकिन कठिन समय गुजरने के बाद वह शानदार कमबैक करता है। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस किरदार के लिए कार्तिक आर्यन ने दिन रात मेहनत की है जो उनके शानदार ट्रांसफॉर्मेशन में देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











