Chandu Champion BOC Day 8: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने 8वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

Chandu Champion Box Office Collection Day 8: कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म को देखने के लिए फैन्स और सितारों ने लाइन लगा दी है। बता दें कि इस फिल्म को देखने के बाद फैन्स ही नहीं सितारे भी कार्तिक आर्यन के मुरीद हो गए हैं। शबाना आज़मी, कटरीना कैफ समेत कई सितारों ने कार्तिक की एक्टिंग की तारीफ की है। साथ ही फिल्म में कार्तिक का ट्रांसफॉमेशन देख लोग तो हैरान रह गए हैं।
बता दें कि चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं और फिल्म का आठवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आठवें दिन किनते करोड़ का कलेक्शन किया है।
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवें दिन इतना किया कलेक्शन
आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन कम कमाई की है। फिल्म ने सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बिजनेस किया है। बता दें कि फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। अब देखना यह होगा कि फिल्म बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं।
जानें फिल्म की कहानी
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी एक एथलीट के ऊपर आधारित है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि वह अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता हैं और फिर दो साल कोमा में रहता है 2 साल के बाद वह शानदार कमबैक करता दिखता है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications