Chandu Champion BOC Day 7- कार्तिक आर्यन की फिल्म 35 करोड़ के पार, सातवें दिन गिरी कमाई!

कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने जी तोड़ मेहनत की है जो फिल्म में नजर भी आ रही है। कार्तिक की इस फिल्म से सभी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वैसा नहीं जा रहा है।
फिल्म 7वें दिन का कलेक्शन सामने आया है और अब तक फिल्म ने करीब 35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इससे इतना तय माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकाल पाएगी। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को वैसा रिसपॉन्स नहीं मिला है।
कितनी की कमाई?
जहां पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने दम दिखाना शुरू किया था। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन इसने महज 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म देश के साथ ही वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। 130 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चंदू चैंपियन को अभी और मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि जल्द ही बॉलीवुड की अन्य फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं।
चंदू चैंपियन की कहानी
चंदू चैंपियन की कहानी की बात करे तो यह फिल्म एक एथलीट के ऊपर आधारित है। जो अपने दोस्तों के लिए गोलियां खाता है। दो साल कोमा में रहता है और फिर से वह शानदार कमबैक करता है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications