Chandu Champion BOC Day 4: चौथे दिन हल्की हुई चंदू चैंपियन की रफ्तार, बस इतने करोड़ से होना पड़ा संतुष्ट

Chandu Champion Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के रिलीज होने का इंतजार फैन्स को लंबे समय से था। फिल्म 14 जून को रिलीज हो गई। फिल्म ने रिलीज होते ही अपनी ठीक-ठाक परफॉर्मेस से फैन्स का दिल जीतने की कोशिश की है।
इतनी हुई फिल्म की कमाई
इसमें कोई शक नहीं कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। फिल्म को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन रिलीज होते ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर खास कमाल नहीं दिखाया पहले दिन फिल्म ने बस 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये, तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
जानें फिल्म की कहानी
बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी काफी इंस्पायरिंग है। यह कहानी आपको काफी इमोशनल कर देगी। फिल्मी सितारों और फैन्स को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आप देख सकते हैं कि कहानी एक एथलीट के ऊपर आधारित है। जो अपने दोस्तों के लिए गोलियां खाता है। दो साल कोमा में रहता है और फिर से वह शानदार कमबैक करता है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











