Chandu Champion BOC Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म की बढ़ी रफ्तार, वीकेंड पर किया तगड़ा बिजनेस

Chandu Champion BOC Day 2

Chandu Champion Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने जी तोड़ मेहनत की है जो फिल्म में नजर भी आ रही है। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन तो खास परफॉर्मेंस नहीं दी थी, लेकिन वहीं अब दूसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

दूसरे दिन फिल्म ने इतना किया बिजनेस
जहां पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने दम दिखाना शुरू किया है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये का अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 11.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म देश के साथ ही वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। 130 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चंदू चैंपियन को अभी और मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि जल्द ही बॉलीवुड की अन्य फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं।

क्या है फिल्म की कहानी
चंदू चैंपियन की कहानी की बात करे तो यह फिल्म एक एथलीट के ऊपर आधारित है। जो अपने दोस्तों के लिए गोलियां खाता है। दो साल कोमा में रहता है और फिर से वह शानदार कमबैक करता है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X