Chandu Champion BOC Day 3: वीकेंड पर रॉकेट की तरह भागी 'चंदू चैंपियन', इतने करोड़ का किया बिजनेस

Chandu Champion Box Office Collection Day 3: 14 जून को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने भले ही ओपनिंग शानदार ना की हो, लेकिन फिल्म अब धीरे-धीरे पटरी पर आती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म की कहानी और कार्तिक का शानदार ट्रांसफॉर्मेंशन देखने के लिए लोग दीवाने हो रहे हैं। फिल्म देखने के लिए लोगों का क्रेज अब बढ़ता नजर आ रहा है बता दें कि फिल्म का तीसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं अब तीसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 21.75 करोड़ रुपये। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। वहीं अब देखना होगा कि फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है। वहीं मिस्टर एंड मिसेज फिल्म की बात करें तो फिल्म 17 दिनों बाद भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने अभी तक 34.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
इसपर आधारित है फिल्म का कहानी
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी आपका दिल छू लेगी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक एथलीट के ऊपर आधारित है। जो अपने दोस्तों के लिए गोलियां खाता है। दो साल कोमा में रहता है और फिर से वह शानदार कमबैक करता है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications