Chandu Champion BOC Day 16: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की 16वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Chandu Champion BOC Day 16

Chandu Champion Box Office Collection Day 16: कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) दुनिया भर में मौजूद दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है जिस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने में सफल रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन कम होता नजर आ रहा है। फिल्म का 16वें दिन का रिपोर्टकार्ड तैयार है। चलिए जातने हैं कि फिल्म अभी तक कितने करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवां दिन- 4.85 करोड़ रुपये
दसवां दिन-6.55 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 1.75 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 1.9 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन- 0.75 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन- 0.75 करोड़ रुपये

सोलहवें दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 16वें दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 16 वें दिन मात्र 0.88 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन इस हिसाब से 57.13 करोड़ रुपये हुआ है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अभी आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है।

कल्कि 2898 एड के रिलीज होने पर लगा झटका
27 जून को प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की फिल्म कल्कि 2898 एडी जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। जिस वजह से भी कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की कमाई पर असर पड़ रहा है। बता दें कि कल्कि ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करना चालू कर दिया है। कल्कि ने तीन दिनों में 220 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म देश-दुनिया में बेहतरीन कमाई करती दिख रही है।

जानें किस पर आधारित है चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन फिल्म मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। जो एक एथलीट हैं, लेकिन अपने दोस्त के लिए वह अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद वह कमबैक करते हैं। फिल्म की पूरी कहानी आपको काफी इंस्पायर करेगी। फिल्म में कार्तिक का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X