..................... Chandu Champion BOC Day 15: Kartik Aaryan earned only few crore on day 15, know the collection - Hindi Filmibeat

Chandu Champion BOC Day 15: 15वें दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रही फुस्स, बस किया इतना कलेक्शन

Chandu Champion BOC Day 15

Chandu Champion Box Office Collection Day 15: कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी उतना कलेक्शन नहीं कर पाई है जितनी मेकर्स को उम्मीद थी। बता दें कि फिल्म का पंद्रहवें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने किनते करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवां दिन- 4.85 करोड़ रुपये
दसवां दिन-6.55 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 1.75 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 1.9 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन- 0.75 करोड़ रुपये

पंद्रहवें दिन फुस्स रही फिल्म
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 15वें दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 15वें दिन मात्र 0.80 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। फिल्म को टोटल कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने अभी तक 56.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये का है। उस हिसाब से फिल्म की कमाई काफी कम रही है।

कल्कि 2898 एडी दे रही है टक्कर
बता दें कि प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी जब से रिलीज हुई है कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को जोर का झटका लगा है। जी हां, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा नहीं देखा जा रहा है। जबकि कल्कि ने भारत में पहले दिन की 95.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है।

चंदू चैंपियन की कहानी
कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन की कहानी एक एथलीट के ऊपर आधारित है। पूरी फिल्म मुरलीकांत के पेटकर से इंस्पायर होकर बनाई गई है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि मुरलीकांत अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता है और फिर दो साल कोमा चला जाता है, लेकिन बाद में वह दमदार कमबैक करता है। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X