Chandu Champion BOC Day 13: 13वें दिन 'चंदू चैंपियन' की गिरी कमाई, अब तक बस इतना हुआ कलेक्शन

Chandu Champion BOC Day 13

Chandu Champion Box Office Collection Day 13: कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी उतनी कमाई नहीं पाई है जितनी मेकर्स को उम्मीद थी। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का कलेक्शन अभी काफी कम है। बता दें कि फिल्म का 13वें दिन का रिपोर्टकार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन।

फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवां दिन- 4.85 करोड़ रुपये
दसवां दिन-6.55 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 1.75 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 1.9 करोड़ रुपये

तेरहवें दिन बस इनती हुई कमाई
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 13वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 1.85 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 54.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि अब फिल्म को टक्कर देने के लिए दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 ad रिलीज हो रही है। फिल्म में नामी और बड़े एक्टर हैं माना जा रहा है कि फिल्म के आने के बाद चंदू चैंपियन को झटका लग सकता है।

जानें फिल्म की कहानी
कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन की कहानी एथलीट के ऊपर आधारित है। अहम किरदार में मुरलीकांत नजर आएंगे जो अपने दोस्त के लिए अपनी जान दांव पर लगा देते हैं, लेकिन हालत इतनी खराब हो जाती है कि वह कोमा में चले जाते हैं। फिर फिल्म में शानदार टर्न आता है मुरलीकांत वह दमदार कमबैक करते हैं। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X