Chandu Champion BOC Day 12: कछुए की चाल चल रही है 'चंदू चैंपियन', 12वें दिन बस इतना हुआ कलेक्शन

Chandu Champion BOC Day 12

Chandu Champion Box Office Collection Day 12: कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन (Chandu Champion) पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा परफॉर्म कर रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस की गई यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर की कहानी पर आधारित है। बता दें कि फिल्म ने पहले और दूसरे वीकेंड पर ठीक ठाक परफॉर्म किया था, लेकिन हल्के-हल्के फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 12 दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवां दिन- 4.85 करोड़ रुपये
दसवां दिन-6.55 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 1.75 करोड़ रुपये

बारहवें दिन का कलेक्शन
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने 12वें दिन भी कम कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन 2 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के पास अब कमाई का काफी कम समय बचा है क्योंकि अब दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 ad रिलीज होने वाली है। जिसकी एडवांस बुकिंग भी तेज है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म को टक्कर दे सकती है।

एथलीट के ऊपर आधारित है फिल्म
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन की हर तरफ तारीफ चल रही है। फिल्म एथलीट के ऊपर आधारित है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि मुरलीकांत अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता है और फिर दो साल कोमा चला जाता है, लेकिन बाद में वह दमदार कमबैक करता है। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X