..................... Chandu Champion BOC Day 11: Kartik Aaryan earned alot on day 11, know the collection - Hindi Filmibeat

Chandu Champion BOC Day 11: 'चंदू चैंपियन' ने 11वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Chandu Champion BOC Day 11

Chandu Champion Box Office Collection Day 11: कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। फिल्म ने शुरुआत में हल्का कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म ने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, और फिल्म का ग्यारहवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है।

फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवां दिन- 4.85 करोड़ रुपये
दसवां दिन-6.55 करोड़ रुपये

ग्यारहवें दिन इतनी हुई कमाई
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने लेट ही सही लेकिन कमाई अच्छी कर ली है। फिल्म के ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन 2.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 57.25 करोड़ रुपये। बता दें कि फिल्म टक्कर देने के लिए आ रही है कल्कि 2898 एडी फिल्म इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म पर असर पड़ सकता है। बता दें कि इस फिल्म में कई नामी सितारे नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी
कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन फैन्स ही क्या सितारों का भी दिल जीत रही है। फिल्म में कार्तिक एथलीट के रूप में नजर आ रहे है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि वह अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता है और फिर दो साल कोमा चला जाता है, लेकिन बाद में वह दमदार कमबैक करता है। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के लिए कार्तिक ने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X