Chandu Champion BOC Day 10: 'चंदू चैंपियन' ने मारी बाजी, 10वें दिन वीकेंड पर की छप्परफाड़ कमाई

Chandu Champion BOC Day 10

Chandu Champion Box Office Collection Day 10: कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने दिन रात मेहनत की है। उनकी मेहनत उनके ट्रांसफॉर्मेशन में देखी जा सकती है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म का दसवें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए जानते हैं अब तक का कलेक्शन।

फिल्म ने अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 2.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 2.65 करोड़ रुपये
नवां दिन- 4.85 करोड़ रुपये

वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 49.25 करोड़ रुपये। बता दें कि फिल्म ने 10 दिनों में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर फिल्म को रफ्तार मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल्कि 2898 एडी फिल्म के रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस कर चुकी होगी।

जानें कैसी है फिल्म की कहानी
कार्तिक आर्यन की फिल्म इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही अपनी पकड़ बना ली है। फैन्स ही क्या सितारे भी कार्तिक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एथलीट के रूप में नजर आ रहे है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि वह अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता है और फिर दो साल कोमा चला जाता है, लेकिन बाद में वह दमदार कमबैक करता है। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X