Chandramukhi 2 Box Office: हिंदी में औंधे मुंह गिरी कंगना रनौत की फिल्म, जानें 3 दिनों की कुल कमाई

chandramukhi-2-box-office-collection-day-3-kangana-ranauts-film-becomes-a-big-flop-in-hindi

Chandramukhi 2 Box Office: फुकरे 3, द वैक्सीन वॉर के साथ इस हफ्ते सिनेमाघरों में कंगना रनौत और राघव लॉरेंस स्टारर फिल्म 'चंद्रमुखी 2' भी रिलीज हुई। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन अफसोस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

भारत में गुरुवार को 8.25 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद, फिल्म ने शुक्रवार को 4.35 करोड़ और शनिवार को 5 करोड़ के लगभग की कमाई की है। ये कलेक्शन तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं को मिलाकर है। लेकिन सिर्फ हिंदी के आंकड़े देंखे को फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। हिंदी में फिल्म ने तीन दिनों में महज 1 करोड़ के लगभग की कमाई है।

वर्ल्डवाइड 40 करोड़ पार

हालांकि, ट्विटर पर जब एक यूजर ने फिल्म के कलेक्शन पर कमेंट किया, तो कंगना रनौत ने जवाब देते हुए बताया कि 3 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें, इस फिल्म में कंगना रनौत और राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में हैं। चंद्रमुखी 2 ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी की सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और सुबास्करन ने किया है। पहले यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन तकनीकी देरी के कारण इसकी रिलीज डेट 28 सितंबर कर दी गई।

कंगना रनौत की बात करें, एक्ट्रेस की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। चंद्रमुखी 2 से पहले धाकड़, थलाइवी, पंगा.. सभी फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया था। लेकिन फिलहाल कंगना की आने वाली फिल्में- इमरजेंसी और तेजस काफी चर्चा में हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि एक्ट्रेस को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल होगी।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut chandramukhi 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X