चंडीगढ़ करे आशिकी Box office: पहले दिन आयुष्मान की इतनी कमाई, नहीं दे पाई सूर्यवंशी, तड़प,अंतिम को टक्कर
आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को मेट्रो शहर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन पहले दिन चंडीगढ़ करे आशिकी को लेकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में उम्मीद से कम कमाई मिली है। दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में अच्छा रिएक्शन मिलने के बाद भी कमाई के लिहाज से चंडीगढ़ करे आशिकी को धीमी शुरुआत मिली है।
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को का ओपनिंग कलेक्शन अहान शेट्टी की तड़प और सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम को पीछे नहीं कर पाई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट अनुसार चंडीगढ़ करे आशिकी ने पहले दिन 3.75 करोड़ की पहले दिन की कमाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ करे आशिकी वीकेंड पर कमाई की रफ्तार बढ़ा लेगी। चंडीगढ़ करे आशिकी देश में 2500 और विदेश 500 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई है। आयुष्मान खुराना की सारी फिल्मों में से चंडीगढ़ करे आशिकी की ओपनिंग सबसे कम रही है। इससे पहले आयुष्मान खुराना की बाकी सभी फिल्मों में शुभ मंगल ज्यादा सावधान की ओपनिंग 9.55 करोड़ रुपए की रही थी।

आयुष्मान खुराना की चंडीगढ़ करे आशिकी कमाई
आयुष्मान खुराना की बधाई हो की ओपनिंग 7.65 करोड़ रुपए, आर्टिकल 15 की ओपनिंग 5.02 करोड़ की कमाई रही है। ड्रीम गर्ल की ओपनिंग 10.05 करोड़ की रही है। बाला की ओपनिंग 10.15 करोड़ की रही है। ऐसे में आयुष्मान खुराना की लोकप्रियता के आगे चंडीगढ़ करे आशिकी का कलेक्शन काफी नीचे गिरा है।

सूर्यवंशी, अंतिम और तड़प की ओपनिंग कमाई
दूसरी तरफ साल 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को देखा जाए तो ,सूर्यवंशी के पहले दिन की कमाई 26.29 करोड़ की रही है। सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम की पहले दिन की कमाई 4.05 करोड़ की रही है। अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की ओपनिंग दिन पर कमाई 4.05 करोड़ की रही है।

सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई
जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रुपए के करीब की रही है। इसी साल अक्षय कुमार की बेलबॅाटमभी सिनेमाघर में रिलीज हुई। बेलबॅाटमकी बाॅक्स आफिस पर कमाई पहले दिन 2.78 करोड़ के करीब की रही है।

सूर्यवंशी कोरोना महामारी में सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म
इस साल अगर किसी फिल्म ने कोरोना महामारी के दौरान बाॅक्स आफिस पर कब्जा जमाया है तो वो सिर्फ सूर्यवंशी ही रही है। सूर्यवंशी ने पहले सप्ताह 120.67 करोड़ की कमाई की। दूसरे सप्ताह सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45.57 करोड़ का रहा है।

भारत में सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस 194.32 करोड़ कमाई
तीसरे सप्ताह सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.69 करोड़ का रहा है। चौथे सप्ताह सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.43 करोड़ का रहा है। पांचवें वीक में सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस कमाई 2.96 करोड़ की रही है। ऐसे में भारत में सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस 194.32 करोड़ का रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











