Box office: तीसरे दिन 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की बड़ी कमाई, आयुष्मान नहीं तोड़ पाए सूर्यवंशी- अंतिम का रिकॅार्ड

चंडीगढ़ करे आशिकी के बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की कमाई शानदार रही है। वीकेंड पर चंडीगढ़ करे आशिकी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में एक बार फिर से आयुष्मान खुराना की फिल्म ने सिनेमाघर में अपना जलवा दिखा दिया है। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की यूनिक लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा लहरा दिया है।

वाणी कपूर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बन गई है, चंडीगढ़ करे आशिकी । कोरोना वायरस के कारण आयुष्मान खुराना ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। चंडीगढ़ करे आशिकी की ओपनिंग कमाई उम्मीद से काफी कम रही है। लेकिन वीकेंड पर चंडीगढ़ करे आशिकी ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया है।

Chandigarh Kare Aashiqui

चंडीगढ़ करे आशिकी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.75 करोड़, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर चंडीगढ़ करे आशिकी की कमाई 4.87 करोड़, तीसरे दिन चंडीगढ़ करे आशिकी ने बॉक्स ऑफिस, पर लंबी छलांग मारी है।

चंडीगढ़ करे आशिकी ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई

चंडीगढ़ करे आशिकी ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार चंडीगढ़ करे आशिकी ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.38 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से चंडीगढ़ करे आशिकी का तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 करोड़ हो चुका है। चंडीगढ़ करे आशिकी ने दिल्ली- एनसीआर, चंडीगढ़ और मुंबई में अपनी कमाई की बढ़त को आगे बढ़ाया है। हालांकि चंडीगढ़ करे आशिकी एक बेहतरीन फिल्म होने के बाद भी कमाई के लिहाज से अंतिम, तड़प और सूर्यवंशी के वीकेंड कलेक्शन को मात नहीं दे पाई है।

अंतिम द फाइनल ट्रूथ वीकेंड बॉक्स ऑफिस

अंतिम द फाइनल ट्रूथ वीकेंड बॉक्स ऑफिस

सलमान खान और आयुष शर्मा की एक्शन ड्रामा फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ की पहले दिन की कमाई 5.03 करोड़, दूसरे दिन अंतिम की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 6.03 करोड़। तीसरे दिन रविवार को अंतिम की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 7.55 करोड़ हुई।

तड़प बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीकेंड

तड़प बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीकेंड

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ने भी तीन दिन में चंडीगढ़ करे आशिकी से काफी अधिक कमाई की है। तड़प ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन तड़प बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.12 करोड़ का रहा है। तीसरे दिन तड़प बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.35 करोड़ का रहा है।

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन की कमाई

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन की कमाई

सबसे अधिक जिसफिल्म ने कमाई के सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी रही है। सूर्यवंशी पहले दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.29 करोड़, दूसरे दिन सूर्यवंशीबॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.85 करोड़, तीसरे दिन सूर्यवंशीबॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.94 करोड़ का रहा है। कुल मिलाकर एक काबिल फिल्म होने के बाद भी चंडीगढ़ करे आशिकी कमाई के लिहाज से साल 2021 की बड़ी कमाई करने वाली फिल्म नहीं बन पा रही है।चंडीगढ़ करे आशिकी देश में 2500 और विदेश 500 स्क्रीनपर एक साथ रिलीज हुई है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X