'चंडीगढ़ करे आशिकी' एडवांस बुकिंग Report: आयुष्मान खुराना -वाणी कपूर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बंपर बुकिंग

बॅालीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की लव ड्रामा फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने रिलीज से पहले सिनेमाघर पर अपना कब्जा जमा लिया है। चंडीगढ़ करे आशिकी की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आयी है। जो कि यह बता रही है कि वाणी कपूर के साथ पहली बार आयुष्मान खुराना की जोड़ी देखने के लिए फैंस ने काफी तगड़ी एडवांस बुकिंग की है।

आयुष्मान खुराना की फिल्में केवल लव या ड्रामा स्टोरी पर बेस्ड नहीं होती हैं। बल्कि कोई ना कोई दिलचस्प ट्विस्ट उनकी फिल्म को बाकी की फिल्मों से अलग बनाता है। इस बार आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ करे आशिकी का प्रमोशन भी इसे लेकर किया है कि आखिर नया क्या है।

chandigarh kare aashiqui

एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट अनुसार चंडीगढ़ करे आशिकी को ओपनिंग दिन पर 1.10 करोड़ से अधिक की कमाई हो सकती है। मुंबई, चेन्नई और चंडीगढ़ में आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की एडवांस बुकिंग बेहतरीन हुई है।

चंडीगढ़ करे आशिकी की ऑक्यूपेंसी रेट

चंडीगढ़ करे आशिकी की ऑक्यूपेंसी रेट

चेन्नई में चंडीगढ़ करे आशिकी की ऑक्यूपेंसी रेट 17 प्रतिशत है। हालांकि अहान शेट्टी की तड़प को इससे पहले चेन्नई में ही 30 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रेट के साथ दर्शकों ने खुले हाथ से स्वीकार किया था। फिल्म का जो पहला रिव्यू सामने आया है उसके अनुसार चंडीगढ़ करे आशिकी को तीन से चार स्टार के बीच प्रतिक्रिया मिली है।

आयुष्मान खुराना की बड़ी फिल्म

आयुष्मान खुराना की बड़ी फिल्म

ऐसे में मुमकिन है कि आयुष्मान खुराना की बाकी की फिल्मों की तरह चंडीगढ़ करे आशिकी भी सिनेमाघर में वीकेंड के बाद रफ्तार पकड़ सकती है। मुंबई में चंडीगढ़ करे आशिकी को 10 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट मिला है।

मुंबई और चेन्नई में दर्शकों की बुकिंग अधिक

मुंबई और चेन्नई में दर्शकों की बुकिंग अधिक

मुंबई और चेन्नई में दर्शकों के लिए बुकिंग पहले से फुल दिखाई दे रही है। पुणे, जयपुर, लखनऊ और हैदराबाद के साथ 6 से 8 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग मिली है। बता दें कि फिल्म का निर्देशक अभिषेक कपूर ने किया है। कोरोना महामारी के बीच ही आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो भी अप्रैल में रिलीज हुई थी।

चंडीगढ़ करे आशिकी की टक्कर

चंडीगढ़ करे आशिकी की टक्कर

चंडीगढ़ करे आशिकी के साथ अभय देओल की वेले भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्म में से दर्शक किसे अधिक पसंद करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। दूसरी तरफ सलमान खान की अंतिम और अहान शेट्टी की तड़प अभी भी सिनेमाघर पर बनी हुई है। ऐसे में चंडीगढ़ करे आशिकी के आने के बाद तड़प की कमाई पर असर पड़ सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X