बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड धमाका- भारत में Captain Marvel का जबरदस्त वीकेंड कलेक्शन
अमिताभ बच्चन- तापसी पन्नू की फिल्म बदला के साथ रिलीज हुई है हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वेल। भारत में फिल्म 1900 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लेकिन बता दें, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर जैसी ऑक्यूपेंसी दिखाई है, वह शानदार है। कैप्टन मार्वेल ने पहले वीकेंड ही 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म ने बदला से डबल कमाई की है।
इस फिल्म में कैप्टन मार्वल के जन्म से लेकर उनके सुपरवुमैन बनने की कहानी दिखाई गई है। जिसका किरदार हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्री लार्सन निभा रही हैं। खास बात है कि इस फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म 'एंडगेम' से जोड़ा गया है। लिहाजा, दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर और भी दिलचस्पी बढ़ चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो कैप्टन मार्वेल भारत में 100 करोड़ तक कमाई कर ले जाएगी।

भारत में एक बड़ा वर्ग है जो हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करता है। ऐसे में कैप्टन मार्वल को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है। फिल्म का क्रेज देखकर साफ है कि यह हॉलीवुड फिल्म.. 2019 में बॉलीवुड सुपरस्टार्स के सामने एक तगड़ा टार्गेट सेट करने वाली है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 455 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।
बहरहाल, यहां जानें दुनिभाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











