..................... Bunty Aur Babli 2 Box Office Prediction: Rani Mukerji and Saif Ali Khan film to open in 4-5 crores range | बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस: रानी मुखर्जी- सैफ अली खान के फिल्म की ओपनिंग रिपोर्ट, सूर्यवंशी से खतरा! - Hindi Filmibeat

बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस: रानी मुखर्जी- सैफ अली खान के फिल्म की ओपनिंग रिपोर्ट, सूर्यवंशी से खतरा!

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बंटी और बबली 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है।

5 नवंबर को रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने अभी भी सिनेमाघरों में मजबूत जगह बनाई हुई है। बंटी और बबली 2 बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है, लिहाजा भारत में फिल्म को लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज किये जाने की रिपोर्ट है। जबकि ओवरसीज में फिल्म को 800 स्क्रीन तक मिल सकती है।

bunty-aur-babli-2-box-office-prediction

बता दें, सूर्यवंशी भारत में 3500 और ओवरसीज में 1200 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। बहरहाल, अभी भी कई राज्यों में सिनेमाघर पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ नहीं खुले हैं, जिससे बंटी और बबली 2 की कमाई भी प्रभावित होगी। वहीं, फिल्म का क्रेज भी सूर्यवंशी के मुकाबले काफी कम है। यदि फिल्म का कंटेंट अच्छा रहा, तो पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म वीकेंड पर तेजी पकड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X