Box Office ब्रदर्स ने पहले दिन कमाए 15 करोड़, बजरंगी भाईजान के पीछे
अक्षय कुमार की फिल्म ब्रदर्स ने पहले ही दिन करीब 15.20 करोड़ की कमाई की है। अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडीज और जैकी श्रॉफ स्टारर ब्रदर्स फिल्म ने दर्शको का दिल जीत लिया।
बजरंगी भाईजान के बाद ब्रदर्स दूसरे नंबर पर साल 2015 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। इसी के साथ ब्रदर्स अक्षय कुमार की भी सबसे बड़ी फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्म बनी है। इससे पहले अक्षय कुमार की साल 2012 में रिलीज हुई राउडी राठौर ने 15 करोड़ की कमाई की थी।
ब्रदर्स को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था और उसके चलते ब्रदर्स ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में भी ब्रदर्स के कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी होगी।
इसके बाद अगले हफ्ते ऑल इज वेल और फिर फैंटम रिलीज होंगी इन दोनों ही फिल्मों का कुछ खास बज नहीं है जिसके चलते ब्रदर्स के कलेक्शन में खासा प्रभाव पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications













