ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: 2022 की सबसे बड़ी Day 1 की कमाई, रणबीर - आलिया की ऊंची छलांग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र लंबे इंतज़ार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरूआत कर चुकी है। पहले दिन अयान मुखर्जी की फिल्म ने थिएटर में लगभग 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन भारत में कुल 36 करोड़ की कमाई करने वाली है।

जहां ये 36 करोड़, सभी भाषाओं में मिलाकर फिल्म की कमाई होगी वहीं हिंदी में भी फिल्म 32 करोड़ तक की कमाई करेगी। तेलुगू में भी फिल्म के लगभग 4 करोड़ की ओपनिंग के आसार हैं।

brahmastra-opening-box-office-collection-day-1-september-9-friday-occupancy-report-highest-of-2022

अयान मुखर्जी इस फिल्म पर 9 सालों से काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के शुरूआती रिव्यू अच्छे नहीं हैं लेकिन फिर भी दर्शक इस फिल्म को इसकी मज़बूत स्टारकास्ट और लंबे इंतज़ार के लिए देखने को तैयार दिखाई दे रहे हैं।

सुबह से ही अच्छी शुरूआत

सुबह से ही अच्छी शुरूआत

ब्रह्मास्त्र ने सुबह से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाना शुरू कर दिया। सुबह के शो में फिल्म ने थिएटर में 37 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं दोपहर में ये आंकड़ा 35 प्रतिशत तक पहुंच गया। शाम के समय धमाकेदार उछाल लेते हुए थिएटर में 45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि रात में फिल्म और भी ज़्यादा बढ़ोतरी कर सकती है।

रणबीर और आलिया की सबसे बड़ी ओपनिंग

रणबीर और आलिया की सबसे बड़ी ओपनिंग

अगर ब्रह्मास्त्र 36 करोड़ की ओपनिंग करती है तो ये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म रही है संजू जिसने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं आलिया भट्ट के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है कलंक जिसने 21 करोड़ की ओपनिंग की है।

सभी शहरों में अच्छी शुरूआत

सभी शहरों में अच्छी शुरूआत

फिल्म ने सभी शहरों में अच्छी शुरुआत की है। जहां सुबह के शो में कहीं भी 35 प्रतिशत से कम ऑक्यूपेंसी नहीं दर्ज की गई वहीं हैदराबाद और चेन्नई में भी ये आंकड़ा 65 प्रतिशत रहा है।

8000 स्क्रीन पर रिलीज़

8000 स्क्रीन पर रिलीज़

ब्रह्मास्त्र, बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाईड 8000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो चुकी है। वहीं भारत में फिल्म ने 5000 स्क्रीन पर ओपनिंग की है। फिल्म ने ओवरसीज़ में भी ओपनिंग करते ही अच्छी पकड़ बना ली है।

410 करोड़ की ओपनिंग

410 करोड़ की ओपनिंग

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी भी ओपनिंग करे लेकिन दिक्कत है ब्रह्मास्त्र का भारी भरकम बजट। फिल्म का बजट 410 करोड़ रूपये है और इतना बड़ा बजट बॉक्स ऑफिस पर निकाल पाना, फिलहाल तो काफी मुश्किल दिख रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X