..................... Brahmastra Day 4 Box Office Collection: Ranbir Kapoor- Alia Bhatt's film passes Monday test with solid numbers | ब्रह्मास्त्र DAY 4 बॉक्स ऑफिस: रणबीर- आलिया की फिल्म ने सोमवार को की तगड़ी कमाई, यहां जानें कलेक्शन - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र DAY 4 बॉक्स ऑफिस: रणबीर- आलिया की फिल्म ने सोमवार को की तगड़ी कमाई, यहां जानें कलेक्शन

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वीकेंड तक वर्ल्डवाइड 225 करोड़ कलेक्शन के बाद, सबकी नजर फिल्म के सोमवार की कमाई की थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने चौथे दिन यानि सोमवार को भी बेहतरीन कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 135 करोड़ तक पहुंच चुका है।

सोमवार को ब्रह्मास्त्र ने सभी भाषाओं को मिलाकर 16 करोड़ के लगभग की कमाई की है। फिल्म ने हिंदी में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है और साउथ से लगभग 2 करोड़ का। कोई शक नहीं कि फिल्म ने सोमवार टेस्ट शानदार आंकड़ों के साथ पास कर लिया है।

brahmastra-day-4-box-office-collection-ranbir-kapoor-alia-film-passes-monday-test-with-solid-numbers

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ब्रह्मास्त्र धमाका कर रही है। चार दिनों में वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल कलेक्शन 250 करोड़ पार पहुंच चुका है। जो कि एक शानदार रिकॉर्ड है। ब्रह्मस्त्र चार दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन देने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

शानदार कलेक्शन

शानदार कलेक्शन

खास बात है कि मंगलवार की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही है। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि 5 दिनों में फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद साल 2022 में 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली यह दूसरी फिल्म साबित हो सकती है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

हालांकि अयान मुखर्जी की इस फिल्म का बजट इतना ज्यादा है कि फिल्म हो हिट की श्रेणी में आने के लिए अभी लंबी प्रतीक्षा करनी होगी। ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ बताया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। हालांकि यह असंभव नहीं है.. क्योंकि फिल्म के पास कमाने के लिए फिलहाल लंबा समय है। 30 सितंबर को विक्रम वेधा की रिलीज से पहले तक ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों पर राज कर सकती है।

अयान मुखर्जी ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

अयान मुखर्जी ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

ब्रह्मास्त्र की सफलता पर अयान ने कहा, निर्देशक अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र की सफलता पर कहा, "मैं भारत और ओवरसीज के सभी दर्शकों का बेहद ऋणी हूं, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को अपना प्यार और समर्थन दिया है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और मुझ पर और मेरी टीम में उनके विश्वास ने हमारी ब्रह्मास्त्र यात्रा को वास्तव में रोमांचक, भावनात्मक और जादुई बना दिया है। ओपनिंग वीकेंड की प्रतिक्रिया ने मुझे दिए गए सभी आशीर्वादों के लिए बहुत आभारी बना दिया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक आने वाले हफ्तों तक फिल्म को पसंद करते रहेंगे!"

रणबीर ने जताई खुशी

रणबीर ने जताई खुशी

रणबीर ने कहा, "दर्शकों का जो प्यार मिला है, उससे बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है। हम बेहद खुश हैं.. और मुझे इस लड़के (अयान) पर गर्व है, यार.. उसके समर्पण और मेहनत के लिए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में किसी को किसी फिल्म के लिए इतना करते नहीं देखा।"

उन्होंने आगे कहा,"दर्शक सब सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। हमें यहां की लोगों के इमोशंस को देखकर बहुत अच्छा लगा। हम प्यार, मनोरंजन महसूस करते हैं। लोग हंस रहे हैं, ताली बजा रहे हैं। यही सिनेमा है और हम सिनेमाघरों में वापस आकर खुश हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X