ब्रह्मास्त्र का वर्ल्डवाइड BOX OFFICE पर धमाका, 400 करोड़ पार पहुंची रणबीर- आलिया की फिल्म

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने वाली है। फिल्म ने जहां भारत में अब तक 252 करोड़ के लगभग की कमाई की है, वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 400 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई फिलहाल धीमी ही सही, लेकिन जारी है।

ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो मंगलवार को फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 2 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। बुधवार की कमाई के साथ फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (252.50 करोड़) की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।

brahmastra-crosses-400-cr-mark-at-the-worldwide-box-office-ranbir-alia-film-seeing-decent-collection

हालांकि मुनाफा को देखा जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' 'द कश्मीर फाइल्स' के आस पास भी नहीं टिकती है। 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है।

ब्रह्मास्त्र के बजट को लेकर निर्माताओं ने साफ तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 400 करोड़ तक का है। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म 300 करोड़ क्लब तक आराम से पहुंच जाएगी। लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है क्योंकि 30 सितंबर को दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आ रही है- विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन 1।

विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन 1 की रिलीज के बाद ब्रह्मास्त्र की कमाई में भारी गिरावट आएगी। यूं भी विक्रम वेधा को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है, लिहाजा ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन ऋतिक- सैफ की फिल्म को मिलने वाली है। वहीं, मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' को लेकर भी हिंदी दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ते देखा जा रहा है।

कोई शक नहीं कि ब्रह्मास्त्र हिंदी फिल्म उद्योग के लिए बहुत राहत लेकर आया है। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच ब्रह्मास्त्र की कमाई इंडस्ट्री को उम्मीद दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X