ब्रह्मास्त्र Box office रिपोर्ट- रणबीर कपूर-आलिया की एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्ट 1 का नतीजा जाने बिना निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी है कि पार्ट 2 भी दर्शकों को उतना ही पसंद आएगा। जिस तेजी से ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस के बीच मांग बढ़ी है वह चौंकाने वाला नतीजा फिल्म के लिए लेकर आई है।
लेखक-निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग की मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार ब्रह्मास्त्र ने 7 सितंबर की मध्यरात्रि तक 1.31 लाख और शुरुआती सप्ताहांत के लिए 2.50 लाख से अधिक टिकट बेचे हैं। इसी के साथ रणबीर कपूर की इस फिल्म ने भूल भुलैया 2 को पछाड़ते हुए एक हिंदी फिल्म के लिए इस साल की सबसे अधिक टिकट बिकने वाली फिल्म बन गई है।

बता दें कि इस साल की सबसे अधिक बजट के साथ बनाई गई फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र है। इसका बजट 300 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। इसे इस साल की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बन गई है। कोविड के बाद सिनेमाघर खुलने पर जिन फिल्मों की सबसे अधिक टिकट बिकी है उसकी लिस्ट एक अंग्रेजी वेबसाइट ने जारी की है।

ब्रह्मास्त्र का रिकॅार्ड
इसके अनुसार पहले दिन केजीएफ 2 के टिकट 5 लाख के करीब बिके हैं। इसके बाद नंबर आता है ब्रह्मास्त्र का जो कि 1 लाख से अधिक टिकट बिके हैं। 83 के टिकट 1 लाख 29 हजार के करीब बिके हैं। भूल भूलैया 2 के टिकट 1 लाख 12 हजार तक बिके हैं। आरआरआर के टिकट 1 लाख 9 हजार के बिके हैं।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा
आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा 9 सितंबर को दुनिया में रिलीज हो रही है, हालांकि इससे पहले गुरुवार की रात भारत के अंदर और बाहर के चुनिंदा केंद्रों में इसका खास प्रीव्यू होगा। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस महत्वाकांक्षी फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और शाहरुख खान द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई है। एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस फिल्म के प्रमोशन में भी करोड़ों खर्च किए गए हैं।

पहले दिन फिल्म 22 करोड़ के करीब की कमाई
बीते कुछ समय सिनेमाघर में हिंदी फिल्मों का बाजार फीका दिखाई दिया है। ऐसे में हाई बजट के साथ ब्रह्मास्त्र पर मेकर्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री की भी नजर टिकी हुई है। जानकारी अनुसार पहले दिन फिल्म 22 करोड़ के करीब की कमाई कर सकती है।फिल्म को दुनियाभर में लगभग 8000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। स्टार स्टूडियो ने कंफर्म किया है कि फिल्म भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होगी, जबकि ओवरसीज में 3000 स्क्रीन पर।


Click it and Unblock the Notifications