बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड- 'ब्रह्मास्त्र' बनी रणबीर कपूर की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 5वीं फिल्म
ब्रह्मास्त्र ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली रणबीर कपूर की पांचवी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं, बल्कि महज 4 दिनों में ही यह रणबीर कपूर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। कोई शक नहीं कि आने वाली दिनों में ब्रह्मास्त्र कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
रणबीर के करियर को देंखे तो फिलहाल उनकी सबसे बड़ी फिल्म है संजू, जिसने 341.22 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रह्मास्त्र ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है!

रणबीर की पिछली फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म ने 10.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन फिर औंधे मुंह गिर पड़ी। लेकिन ब्रह्मास्त्र ने तूफान की तरह तेज शुरुआत ली है। ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ 4 दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बहरहाल, यहां जानें रणबीर कपूर 100 करोड़ पार करने वाली फिल्में-

संजू
संजू राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। शुरुआत से ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। ना सिर्फ फिल्म ने 34.75 करोड़ की ओपनिंग ली, बल्कि 341.22 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन भी किया।

ये जवानी है दिवानी
साल 2013 में अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद से ही अयान ने ब्रह्मास्त्र पर काम शुरु कर दिया था।

बर्फी
100 करोड़ पार करने वाली रणबीर की तीसरी फिल्म है बर्फी। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज स्टारर इस फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की थी। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

ऐ दिल है मुश्किल
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर इस फिल्म ने 13.30 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने 112.50 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था।

ब्रह्मास्त्र
वहीं, अब इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है ब्रह्मास्त्र। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 135 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि अभी कमाई जारी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications