ईद बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- रनवे 34 के साथ सलमान, शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे कर पाएंगे अजय देवगन!
2022 ईद बॉलीवुड फिल्म प्रेमियों के लिए थोड़ा अलग होने वाला है। इस साल ईद पर ना सलमान खान फिल्म लेकर आ रहे हैं और ना ही शाहरुख। बल्कि इस ईद पर सिनेमाघरों में आ रहे हैं अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ। रनवे 34 और हीरोपंती 2 ईद वीकेंड से पहले 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
ईद हमेशा से ही बॉक्स ऑफिस के लिए काफी धमाकेदार रहा है। साल 2009 में वाटेंड के बाद से सलमान खान ने लगभग हर साल ईद पर फिल्म रिलीज की है और वह सफल भी रही हैं। हालांकि साल 2020 और 2021 कोविड लॉकडाउन की वजह से खास नहीं रहा। 2021 में आई सलमान की फिल्म राधे कुछ कमाल नहीं कर पाई थी।

बहरहाल, पिछले 10 सालों में सिर्फ एक साल ऐसा रहा है, जब ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज नहीं हुई है और वह जगह ली थी शाहरुख खान ने। साल है 2013.. जब शाहरुख ने ईद पर फैंस को अपनी सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' दी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगव और टाइगर अपनी फिल्मों के साथ शाहरुख- सलमान का यह रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं!
यहां जानें ईद पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

वांटेड
2009 में फिल्म वांटेड ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

दबंग
2010 में रिलीज फिल्म दबंग ने 140 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

बॉडीगॉर्ड
2011 में रिलीज हुई फिल्म बॉडीगॉर्ड.. फिल्म ने 148 करोड़ की कमाई की थी और सुपरहिट रही।

एक था टाईगर
2012 में आई फिल्म एक था टाईगर। सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने 198 करोड़ की कमाई की थी और सुपरहिट रही।

चेन्नई एक्सप्रेस
वहीं, 2013 में सलमान खान की जगह ईद पर आए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 227 करोड़ का कलेक्शन किया था।

किक
2014 में आई किक.. फिल्म ने लगभग 232 करोड़ की कमाई की थी और सुपरहिट रही। इस फिल्म से सलमान खान ने 200 करोड़ क्लब में कदम रखा।

बजरंगी भाईजान
2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 321 करोड़ कमाया और ब्लॉकबस्टर रही।

सुल्तान
2016 में रिलीज सुल्तान ने 301 करोड़ कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर थे।

ट्यूबलाइट
सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। फिल्म ने 111 करोड़ का कलेक्शन किया था।

रेस 3
2018 ईद में रिलीज हुई फिल्म रेस 3। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस मल्टी स्टारर फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई की और एवरेज रही।

भारत
वहीं, 2019 में रिलीज फिल्म भारत ने 205 करोड़ का बिजनेस किया था। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म हिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











