अक्षय कुमार के बिना 'वेलकम बैक' में काफी कमी सी नज़र आई। हालांकि फिल्म को इस तरह से बनाया गया है कि हंसते हंसते कब फिल्म का दि एंड हो जाता है पता ही नहीं चलता। नॉनसेंस कॉमेडी पर बेस्ड वेलकम बैक दर्शकों को बेहद भाई है।
फिल्म को माउथ पब्लिसिटी काफी मिली है जिसके चलते वेलकम बैक का कलेक्शन उम्मीदों से कहीं ज्यादा है।
हालांकि अभी भी हिट होने के लिए 'वेलकम बैक' को 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना है। जो कि दूसरे वीकेंड में हो सकता है।
फिल्हाल अभी तक वेलकम बैक फैंटम, बेबी, जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। तो आइये देखते हैं किन किन फिल्मों से आगे निकल गयी है वेलकम बैक।
वेलकम बैक
वेलकम बैक ने फर्स्ट वीक में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फैंटम
फैंटम का फर्स्ट वीक कलेक्शन रहा 47.50 करोड़।
दृष्यम
अजय देवगन की फिल्म दृष्यम ने फर्स्ट वीक में 34,08 करोड़ की कमाई की।
दिल धड़कने दो
अनिल कपूर, रणवीर सिंह स्टारर दिल धड़कने दो ने फर्स्ट वीक में 57 करोड़ की कमाई की।
गब्बर इज बैक
अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक ने फर्स्ट वीक में 56,75 करोड़ की कमाई की।
पीकू
दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू का फर्स्ट वीक कलेक्शन था 41.40 करोड़।
बेबी
अक्षय कुमार की बेबी ने फर्स्ट वीक में कुल 63.82 करोड़ की कमाई की थी।
रॉय
रणबीर कपूर अर्जुन रामपाल, जैकलीन की फिल्म रॉय ने फर्स्ट वीक में 41.77 करोड़ की कमाई की थी।
बदलापुर
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर ने फर्स्ट वीक में 37 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications



