BOX OFFICE: ब्लॉकबस्टर हुई यह फ्लॉप फिल्म.. टॉप 10 में शाहरूख ही शाहरूख!
[बॉक्स ऑफिस] इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 'वजीर' की ही बात होती रही। आखिर यह 2016 की पहली बड़ी फिल्म जो थी। फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अफसोस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत काफी कमजोर रही।
वहीं, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'एयरलिफ्ट' भी सुर्खियों में रही। अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' और तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी और मंदना करीमी की 'क्या कूल हैं हम 3' 22 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। लिहाजा, सवाल उठता है कि क्या यह एडल्ट कॉमेडी एयरलिफ्ट की कमाई पर असर डालेगी।
अमिताभ बच्चन BOX OFFICE रिपोर्ट
वहीं, इस हफ्ते शाहरूख खान की दिलवाले ने भी कई रिकॉर्ड बनाए। जी हां, रोहित शेट्टी की दिलवाले भले ही भारत में दर्शकों को ज्यादा रास न आई हो, लेकिन इंटरनेश्नल स्तर पर फिल्म को गजब की सफलता मिली है।
यहां जानिए इस हफ्ते कैसा रहा बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस का हाल-


Click it and Unblock the Notifications













