Box Office- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 100 करोड़ की रेस में पीकू से पीछे

कंगना रनौत ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि सिर्फ सलमान खान, शाहरुख खान या आमिर खान की फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड नहीं बनातीं। बल्कि आज की हिरोइनें भी इतनी काबिल हैं कि उनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री कर लेती हैं।

आनंद एल राय ने भले ही ना सोचा है कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स इतनी जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबकी सोच को पीछे छोड़ दिया।

मात्र 8 दिन की रिलीज में ही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने विश्व भर में 101.67 करोड़ की कमाई कर ली है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की अभी तक कुल कमाई है 76.67 करोड़। शुक्रवार को 6.65 करोड़ और शनिवार व रविवार को करीब 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद तनु वेड्स मनु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90 करोड़ पार कर जाएगा, वो भी मात्र दो हफ्तो में।

साल 2015 में अभी तक जिन फिल्मों ने 100 करोड़ का मार्क पार कर लेने की हिम्मत दिखाई है उनमें अक्षय कुमार की गबबर इज बैक और दीपका पादुकोण की पीकू है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स सबसे तेजी से 100 की कमाई करने वाली 2015 की तीसरी फिल्म है।

आइये एक नज़र डालते हैं अभी तक किन किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लिस्ट में टॉप 5 में जगह पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X