Box Office- 200 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री मारेगी स्त्री 2, 'खेल खेल में' नहीं छू पाई 20 करोड़ का आंकड़ा!

stree 2 khel khel mein box office

Stree 2 200 Crore Box Office- श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और इसकी नजर 200 करोड़ की जादुई आंकड़े पर है।

हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी और अपने साथ रिलीज हुई सभी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया था। फिल्म की नजर अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है।

श्रद्धा कपूर ने अपने एडवांस बुकिंग शो से 8.5 करोड़ रुपये, अपने शुरुआती दिन 51.8 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 43.85 करोड़ रुपये और चौथे दिन लगभग 55 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस संख्या 190.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। काफी जल्दी फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है। वहीं दूसरी ओर उनके साथ रिलीज हुई फिल्म खेल खेल में का हाल काफी बुरा है। अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की इस फिल्म ने निराश किया है।

खेल खेल में की कमाई

अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' ने रिलीज होकर पहले दिन 5.05 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ तो तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन यानि रविवार को छुट्टी का फायदा उठाते हुए करीब 3.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 13.95 करोड़ रुपए हो गया है जो कि 'वेदा' से ज्यादा है। हालांकि स्त्री 2 की टक्कर अब किसी से नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: stree 2 khel khel mein box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X