Box Office: 17 वें दिन सूर्यवंशी के आगे बंटी और बबली 2 को लगा तगड़ा झटका, 266 करोड़ का धमाका
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ सूर्यवंशी को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। अभी सिनेमाघर में सूर्यवंशी को देखने के लिए दर्शक जुट रहे हैं। बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की बंटी और बबली 2 रिलीज हुई। नई फिल्म के रिलीज होने के बाद भी दर्शक अपना प्यार सूर्यवंशी को ही दे रहे हैं।
बंटी और बबली 2 के वीकेंड बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट यही बता रही है। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के लिए यह तीसरा वीकेंड भी बंटी और बबली 2 के पहले वीकेंड के सामने शानदार रहा है। पहले वीकेंड की कमाई बंटी और बबली 2 के मेकर्स की उम्मीद कम कर देती है। साल 2005 में रिलीज हुई बंटी और बबली का दूसरा भाग है।

दर्शकों के बीच बंटी और बबली की लोकप्रियता के साथ बंटी और बबली 2 इंसाफ नहीं कर पाई है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और शरवरी वाघ की फिल्म बंटी और बबली 2 सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने में असफल हो रही है। बंटी और बबली 2 ने केवल तीन दिन में 8.25 करोड़ की कमाई की है।

बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस
रविवार को फिल्म की कमाई का फायदा वीकेंड होने पर हुआ है। रविवार को बंटी और बबली 2 की कमाई पिछले दो दिन के मुकाबले 30 फीसदी अधिक हुई है। रविवार को बंटी और बबली 2 ने 3.25 करोड़ का बिजनेस किया। जो कि सूर्यवंशी के मुकाबले काफी कम है। आप यह भी समझ सकते हैं रिलीज के 17 दिन बाद भी वीकेंड पर सूर्यवंशी ने तगड़ी कमाई करते हुए बंटी और बबली 2 को पीछे छोड़ दिया है।

सूर्यवंशी के 17 वें दिन की कमाई
सूर्यवंशी ने 17 वें दिन यानी की अपने तीसरे वीकेंड में मीडिया रिपोर्ट अनुसार 12 करोड़ की कमाई की है। रविवार को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी ने 5.5 करोड़ के करीब की कमाई की। जाहिर सी बात है कि दर्शक एक नई रिलीज फिल्म के सामने अक्षय कुमार का एक्शन देखना पसंद कर रहे हैं।

सूर्यवंशी वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस
सूर्यवंशी ने इसी के साथ कोरोना काल में सिनेमाघर के सारे नियम का पालन करते हुए भी 17 वें दिन वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 266. 23 करोड़ की कमाई कर ली है। सूर्यवंशी के रिलीज के बाद के पहले वीकेंड की कमाई देखी जाए तो वह 190.06 करोड़ की रही है। दूसरी वीक सूर्यवंशी की कमाई 66.66 करोड़ रही है। तीसरे वीकेंड भी एक अच्छा कलेक्शन करते हुए शनिवार को 4 करोड़ के करीब। रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई रही है।


Click it and Unblock the Notifications











