BOX OFFICE: सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' ने 5वें दिन ही तोड़ दिया दम
सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस शुक्रवार रिलीज हुई थी और फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म की शुरुआत तो काफी ज्यादा धीमी रही थी और लग रहा था कि फिल्म आगे जाकर अच्छी कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पांचवें दिन ही दम तोड़ दिया है। बता दें कि इस फिल्म ने 1 फरवरी को रिलीज होकर 3.30 करोड़ की ओपनिंग दी थी जोकि काफी ठंडी शुरुआत थी।
इसके बाद इस फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ 65 लाख रुपए कमाए थे तो वहीं रविवार वाले दिन सिर्फ 5 करोड़ 58 लाख की कमाई की थी। सोमवार की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन पहले से भी नीचे करीब 1.5 करोड़ की कमाई पर आ गया।

अभी तक मंगलवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं हैं। लेकिन जिस तरह से फिल्म ने सोमवार को कमाई की है उससे इतना तो साफ है कि फिल्म उस तरह से नहीं चल पाएगी जैसा सोचा गया था।
हालांकि फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिसपॉंस मिला था। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया है और फिल्म का बजट लगभग 30 से 35 करोड़ बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











