Box Office Review 2011-2015 सलमान रहे हर साल शाहरुख से बीस!
सलमान खान और शाहरुख खान भले ही दोस्त बन जाएं लेकिन हर साल इनके फैंस बॉक्स ऑफिस पर दोनों की फिल्मों के कलेक्शन को कंपेयर करते ही नज़र आते हैं। वैसे कहना गलत ना होगा कि सलमान खान ने पिछले पांच सालों से लगातार शाहरुख खान की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे किया है।
2011 में जब सलमान खान की रेडी और बॉडीगार्ड आई तो वहीं शाहरुख खान की डॉन 2, तीनो ही फिल्मो में सलमान खान की दोनों फिल्मों का कलेक्शन शाहरुख की डॉन से कहीं ज्यादा रहा।
अब बारी है 2015 कि जहां सलमान खान की बजरंगी भाईजान पहले ही 150 करोड़ का आंकड़ा 5 दिनों में पार कर चुकी है और दीवाली पर भी उनकी प्रेम रतन धन पायो रिलीज के लिए तैयार है। वहीं शाहरुख खान की दिलवाले साल के अंत तक रिलीज होगी। इस साल एक शाहरुख पर डबल सलमान की फिल्मों के कलेक्शन का टेंशन है।
तो आइये देखते हैं सलमान व शाहरुख खान की फिल्मों का पिछले 5 सालों का बॉक्स ऑफिस रिव्यू।


Click it and Unblock the Notifications












