BOX OFFICE पर भिड़ेंगे दो सुपरस्टार.. अक्षय कुमार ने बनाया रिकॉर्ड!
[बॉक्स ऑफिस] इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 'एयरलिफ्ट' और 'क्या कूल हैं हम 3' की ही बात होती रही। आखिर यह 2016 की पहली बड़ी क्लैश जो थी। अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट को अच्छी ओपनिंग मिली है, वहीं क्या कूल हैं हम 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर उपस्थिति दर्ज करायी है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी। लिहाजा, फिल्म भी फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी। वहीं, इस हफ्ते एक और खबर सामने आई कि मई में दो बड़ी फिल्मों का घमासान होने वाला है। दोनों बच्चन की फिल्में.. एक ओर है ऐश्वर्या राय बच्चन की सरबजीत और दूसरी ओर है अमिताभ बच्चन की TE3N..
5 कारण : भूल होगी 'एयरलिफ्ट' न देखना
वहीं, इस हफ्ते शाहरूख खान की दिलवाले ने भी कई रिकॉर्ड बनाए। जी हां, रोहित शेट्टी की दिलवाले भले ही भारत में दर्शकों को ज्यादा रास न आई हो, लेकिन इंटरनेश्नल स्तर पर फिल्म को गजब की सफलता मिली है।
यहां जानिए इस हफ्ते कैसा रहा बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस का हाल-


Click it and Unblock the Notifications













