Just In
- 7 hrs ago
इंडस्ट्री में अपने 8 साल पूरे करने की खुशी में कृति सेनन ने की बड़ी घोषणा, जानिए डिटेल!
- 8 hrs ago
Bhool Bhulaiyaa 2- बाइक से गेटी गैलेक्सी पहुंचे कार्तिक आर्यन को फैन्स की भीड़ ने घेरा!
- 8 hrs ago
अक्षय कुमार की पृथ्वीराज के लिए आदित्य चोपड़ा ने 12वीं सदी की दिल्ली, अजमेर को किया रीक्रिएट!
- 9 hrs ago
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का ब्लैक बिकिनी में पति के साथ कातिलाना फोटोशूट VIRAL
Don't Miss!
- News
जेके ग्रुप में जॉब से दिल्ली के राज्यपाल बनने का सफर, जानिए कौन हैं दिल्ली के नए एलजी?
- Finance
Big Deal : भारत-अमेरिका के बीच हुआ निवेश प्रोत्साहन समझौता, जानिए बाकी डिटेल
- Automobiles
"रोहित शेट्टी जी! नई Scorpio-N परमाणु बम से ही फटेगी", Anand Mahindra ने क्यों कही ऐसी बात?
- Education
REET 2022- रीट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
- Lifestyle
मौसम की पहली बारिश में भीगने से हो सकते हैं बीमार, जानें क्यों भीगना अवॉइड करना चाहिए
- Technology
Redmi Note 11T Pro Plus कल होगा लॉन्च, प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आयी सामने
- Travel
काशी के इस मंदिर में खिचड़ी स्वरूप में निवास करते हैं बाबा केदारनाथ
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
होली पर रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- सुपरहिट फिल्म के साथ अक्षय कुमार टॉप, अजय देवगन ने दिया सुपरफ्लॉप
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे होली के मौके पर 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले 4 मार्च को आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे कर दी गई है। बता दें, केसरी के बाद यह अक्षय कुमार की दूसरी होली रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि ट्रेड पंडितों की को फिल्म के बॉक्स ऑफिस से काफी उम्मीदें हैं।
कुछ साल पहले तक निर्माता होली पर फिल्में रिलीज करने से बचते नजर आते थे। बैक टू बैक कई सालों तक होली पर रिलीज फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। आयुष्मान खुराना- सोनम कपूर की बेवकूफियां, जॉन अब्राहम की रॉकी हैंडसम से लेकर अजय देवगन की हिम्मतवाला तक.. होली पर रिलीज फिल्मों का बुरा हाल रहा।
बच्चन
पांडे
VS
शमशेरा-
होली
पर
साथ
आने
को
तैयार
हैं
अक्षय
कुमार
और
रणबीर
कपूर,
बॉक्स
ऑफिस
क्लैश!
एक समय ऐसा भी था, जब होली को फिल्मों की रिलीज के लिए गलत समय माना जाने लगा क्योंकि मार्च में स्कूल के एग्जाम चलते हैं.. साथ ही इस त्योहार को लोग अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं, ना कि सिनेमा देखकर।
लेकिन धीरे धीरे ये सोच बदली। विद्या बालन की कहानी, वरुण धवन- आलिया भट्ट स्टारर बद्रीनाथ की दुल्हनिया और अक्षय कुमार की केसरी जैसी कुछ सुपरहिट फिल्में होली के मौके पर रिलीज की गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया।
फिलहाल, बच्चन पांडे की रिलीज से पहले, यहां देखते हैं होली पर रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

केसरी
साल 2019 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। ये होली पर रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया
साल 2017 में होली 13 मार्च की थी। इससे पहले 10 मार्च को रिलीज हुई थी वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बद्रीनाथ की दुल्हनिया। 116.6 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट रही। लंबे समय के बाद होली पर रिलीज हुई किसी फिल्म ने ऐसा शानदार बिजनेस किया था।

कपूर एंड सन्स
वहीं, साल 2016 में आई थी सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'कपूर एंड सन्स'..73.03 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म हिट रही थी। वहीं, इसी के साथ रिलीज जॉन अब्राहम की रॉकी हैंडसम बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

कहानी
होली पर रिलीज इस संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म को कितना पसंद किया गया, इसे शायद बताने की जरूरत नहीं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन ने मुख्य किरदार निभाया था।59.26 करोड़ के बिजनेस के साथ फिल्म सुपरहिट रही थी।

रेस
साल 2008 में आई थी रेस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म.. लगभग 61 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म सुपरहिट रही थी। सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु स्टारर इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया।

इन फिल्मों की भी हुई तारीफ
होली पर रिलीज हुई फिल्मों में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भले बहुत अच्छा बिजनेस नहीं किया.. लेकिन समय के साथ फिल्म के कंटेंट को लोगों ने बहुत पसंद किया। जैसे कि मालामाल वीकली, मर्द को दर्द नहीं होता, परी..

सबसे बड़ी फ्लॉप
वहीं, होली पर रिलीज सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है अजय देवगन की हिम्मतवाला। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था। इसके अलावा.. बेवकूफियां, हे ब्रो, तीन पत्ती, चार दिन की चांदनी, कार्तिक कॉलिंग कार्ति.. भी इस फ्लॉप लिस्ट में शामिल हैं।