..................... Box office record throwback Aishwarya rai anil Kapoor akshay kumar 11 crore Taal box office collection 51 crores - Hindi Filmibeat

एक एक्ट्रेस के पीछे पागल दो सुपरस्टार्स, 11 करोड़ इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लगी लंबी लाइने

Aishwarya Rai Anil Kapoor Akshay Khanna

Box Office Record: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि लो बजट फिल्में अच्छा खासा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करके मुनाफा करके ले जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। बता दे कि इस फिल्म में एक एक्ट्रेस के पीछे दो सुपरस्टार दीवाने हो गए थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ताल की।

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसी फिल्म में अमरीश पुरी और आलोक नाथ को सहायक भूमिका में देखा गया था। यह फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी और तब यह पैन इंडिया के तौर पर नहीं छाई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस सूची में टॉप 20 में शामिल हो गई थी। ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना की इस फिल्म को कई सारे अवार्ड भी मिले थे। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इन तीन स्टार वाली इस फिल्म ने 11 करोड़ के बजट में बनकर 51 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी।

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर के अलावा अक्षय खन्ना के बीच में लव ट्रायंगल देखने को मिला था। इस फिल्म ने अच्छा खासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और इसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। ऐश्वर्या राय ने आलोक नाथ की बेटी का किरदार निभाया था और उनके पीछे अनिल कपूर और अक्षय खन्ना दीवाने हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X