Box Office Record: आठ साल की बच्ची की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था हंगामा, नोट गिनते गिनते थके मेकर्स

साउथ इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी फिल्में है जो की बेहद ही कम बजट में बनाई गई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी ही मलयालम फिल्म मलिकापुरम के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म को सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी धमाल मचा दिया। इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था। जिसको विष्णु शशि शंकर द्वारा डायरेक्ट किया गया और इसकी कहानी अभिलाष पिल्लई ने लिखी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साउथ फिल्म मलिकापुरम को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन, देवा नंदा, और श्रीपथ, के साथ-साथ सैजू कुरूप, रमेश पिशारेडी, श्रीजीत रवि, मनोज के जयन जैसे सितारे नजर आए। इस फिल्म की पूरी कहानी कल्लू नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है और इसकी उम्र सिर्फ 8 साल की होती है। जो कि अय्यपन की भक्त होती है।
बता दे कि इस लड़की का मन एक बार सबरी माला मंदिर जाने का होता है। इस फिल्म को महिलाओं को उनकी प्रजनन आयु यानी की 10 से 50 साल तक की उम्र में मंदिर ना जाने की अनुमति पर दर्शाया गया है। कल्लू नाम की लड़की का किरदार ऐसा था जो कि भगवान से पूरी तरह जुड़ी हुई थी। जब उसकी भक्ति उसके चचेरे भाई ने देखी तो वह उसे मंदिर तक ले जाने की यात्रा पर निकला। लेकिन उसे यहां पर काफी जोखिम उठाने पड़े।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलिकापुरम फिल्म को 10 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 52.9 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म को काफी सराहना भी मिली। उन्नी मुकुंदन के करियर की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी और मलयालम सिनेमा की यह सबसे बड़ी हिट साबित हुई।
इसी के अलावा अगर हम फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि सबरी वाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर पहले से ही काफी ज्यादा विवाद चल रहा है। जब इस फिल्म की कहानी को दर्शाया गया था तो लोगों को कॉन्सेप्ट काफी ज्यादा अच्छा लगा था और इसी के चलते फिल्म मलयालम में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का जो प्रमुख हिस्सा था उसे सबरीमाला मंदिर और एरुमेली के अलावा पथानमथिट्टा जैसी अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया।


Click it and Unblock the Notifications

