Box Office Record: साल 1992 में इस फिल्म ने अमिताभ-ऋषि कपूर के छुड़ा दिए थे पसीने, कई दिनों नहीं रुकी कमाई

Anil Kapoor Beta

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी फिल्में हैं जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की और दर्शकों को भी खूब मनोरंजन का खजाना दिया। आज हम आपको साल 1992 में रिलीज हुई एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस तरीके का तहलका मचाया था कि ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान जैसे सितारे भी हिल गए थे।

दरअसल हम साल 1992 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म बेटा की बात कर रहे हैं। बता दें कि अनिल कपूर की उम्र 67 साल की हो चुकी है और आज भी उनकी पर्सनैलिटी एकदम लाजवाब है। एक्टर ने खुद को बहुत ज्यादा फिट रखा है और आज भी उनके लुक बिल्कुल यंग एक्टर्स जैसे दिखते हैं। बता दे की साल 1992 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म बेटा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी।

इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ में माधुरी दीक्षित लीड किरदार में थी। इनके अलावा अरुणा ईरानी और अनुपम खेर भी फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आए थे। बेटा फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की कमाई की थी। बता दें कि यह उसे साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी।

अजय देवगन और करिश्मा कपूर की फिल्म जिगर भी सुपरहिट साबित हुई थी और इसने 8.80 करोड़ की कमाई की थी। तो वही ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म दीवाना ने 8 करोड़ की कमाई की थी। अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह ने 6 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खट्टा किया। शाहरुख और मातोंडकर की फिल्म चमत्कार ने 3.45 करोड़ का कलेक्शन किया और यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: anil kapoor beta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X