Box Office: धुरंधर के तूफान के बीच चला अवतार का जादू,जानें क्रिसमस पर कमाई के मामले में कौन निकला आगे
Box Office Collection- Dhurandhar vs Avatar Fire and Ash: आदित्य धर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) जिस दिन से रिलीज हुई है ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म देश में ही नहीं दुनियाभर में बंपर कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कमाई से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म फैन्स को कितनी पसंद आ रही है। फिल्म के पास क्रिसमस और नए साल पर भी कमाई करने का सुनहरा मौका है। माना जा रहा है कि नए साल पर भी फिल्म बंपर कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाएगी।

जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर कमाई कर रही है वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को टक्कर देने के लिए जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'अवतार: फायर एंड एश' भी अपने कदम जमा रही है। बता दें कि इस फिल्म के पहले दो पार्ट की सफलता के बाद फैन्स फिल्म के तीसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे। वहीं फिल्म के आते ही बंपर कलेक्शन होना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है। चलिए क्रिसमस के खास मौके पर जानते हैं कि कौन सी फिल्म आगे है और कौन सी पीछे।
फिल्म धुरंधर का अब तक का कलेक्शन
पहला दिन- 28 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 32 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 43 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 23.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 27 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 27 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 32.5 करोड़ रुपये
नवां दिन- 53 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 58 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 30.5 करोड़ रुपये
बारहवां दिन- 30.5 करोड़ रुपये
तेरहवां दिन- 25.5 करोड़ रुपये
चौदहवां दिन- 23.25 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन- 22.5 करोड़ रुपये
सोलहवां दिन- 34.25 करोड़ रुपये
सत्रहवां दिन- 38.5 करोड़ रुपये
अठारहवां दिन- 16.5 करोड़ रुपये
उन्नीसवां दिन- 17.25 करोड़ रुपये
वहीं बीसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 20वें दिन भी छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म ने 20वें दिन 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर लिया है। बता दें कि यह डाटा Sacnilk.Com के मुताबिक है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 607.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
अवतार-फायर एंड एश का कलेक्शन
वहीं फिल्म अवतार की बात करें तो फिल्म जब से रिलीज हुई है तगड़ी कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म अंग्रेजी भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की गई है। जिस वजह से फिल्म ने दुनियाभर में कब्जा कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 6 दिनों में बेहतरीन कमाई की है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है।
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन- 22.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-25.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 9 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 9.25 करोड़ रुपये, छठे दिन- 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 95.75 करोड़ रुपये की बेहतरीन कमाई की है। वहीं मना जा रहा है कि क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











