BOX OFFICE: लगातार 6 फ्लॉप.. फिर भी STAR.. अगली फिल्म से आर या पार!
यहां जानें विद्या बालन की फिल्म बेगम जान का बॉक्स ऑफिस हाल कैसा रहेगा। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
विद्या बालन की फिल्म अपने ट्रेलर से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म इस शुक्रवार दर्शकों के सामने होगी। कहीं ना कहीं बेगम जान विद्या बालन के फिल्मी करियर के लिए बहुत ही अहम फिल्म है।
एक 50 करोड़ कमा कर सुपरहिट.. एक 300 करोड़ में भी FLOP
बता दें, विद्या बालन की पिछली 6 फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। लेकिन उसके पहले इस दमदार एक्ट्रेस ने लगातार 5 सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। लिहाजा, बेगम जान विद्या को किस ओर ले जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

सृजित मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म गंभीर विषय पर बनी है। बेगम जान बंगाली फिल्म राजकहिनी का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक कोठे की है जो ऐसी जगह पर है जहां से हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की लाइन खिंचनी है। ऐसे में कोठे को खाली करना है औऱ कोठे की मुखिया है बेगम जान।
यहां जानें बेगन जान का बॉक्स ऑफिस हाल कैसा रहेगा-


Click it and Unblock the Notifications