BOX OFFICE: दो 'सुपरस्टार' फिल्मों से.. फिर भिड़ेगी 'बाहुबली 2'.. फ्लॉप या....
क्या बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर हॉफ गर्लफ्रैंड और हिंदी मीडियम का रास्ता रोकेगी। यहां जानें फिल्म का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस हाल।
जहां पिछले शुक्रवार बाहुबली 2 के सामने आने दो फिल्में रिलीज हुईं थी.. रामगोपाल वर्मा की 'सरकार 2' और अक्षय रॉय की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू'। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। जहां बाहुबली 2 धमाकेदार कमाई करती रही.. ये दो फिल्में औंधे मुंह गिर पड़ी।
5 धमाकेदार रिकॉर्ड्स.. दुनिया जीत रहे हैं ये बॉलीवुड KHAN
बहरहाल, इस हफ्ते फिर से दो फिल्में बाहुबली 2 सामना करने के लिए तैयार हैं। अर्जुन कपूर- श्रद्धा कपूर की हॉफ गर्लफ्रैंड और इरफान खान की हिंदी मीडियम.. दोनों फिल्में काफी अलग तरह की हैं। एक रोमांटिक मसाला.. तो दूसरी सोशल मैसेज के साथ।

बता दें, बाहुबली 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 450 करोड़ से ज्यादा कमा लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा 1475 करोड़ तक पहुंच चुका है।
यहां जानें कैसा होगा दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











