BOX OFFICE: कहीं यह KHAN की फिल्म.. कैटरीना कैफ को झटका ना दे जाए!
इस शुक्रवार को दो नई फिल्में हमारे सामने आएगी। नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बार बार देखो' और सोहेल खान की फिल्म 'फ्रीकी अली'.. दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं। एक ओर हैं कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा.. तो दूसरी ओर हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी।

सिद्धार्थ- कैटरीना की फिल्म के सामने फिलहाल फ्रीकी अली को उतनी तवज्जो नहीं मिल रही है। लेकिन कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी अलग है और दर्शकों को धीरे धीरे अपनी ओर खिंचेगी।
फ्रीकी अली एक आम आदमी की कहानी है जो गली में क्रिकेट खेलते खेलते एक दिन अचानक गोल्फ स्टिक पकड़ने वाला जादूगर बन जाता है। और उसमें वो हुनर देखता है एक कोच। लेकिन ये गली क्रिकेट से गोल्फ तक का सफर कैसा होगा.. यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा।
वहीं, बार बार देखो एक प्यार और रिलेशनशिप की दास्तां है। बहरहाल,अब देखना है कि दर्शकों को कौन सा फिल्म कितनी पसंद आती है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो कैटरीना- सिद्धार्थ की फिल्म बार बार देखो 8-10 करोड़ के अास पास की ओपनिंग देगी। जबकि फ्रीकी अली से 2-3 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
बार बार देखो.. 50 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, यदि फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ अच्छी रही तो पहले वीकेंड में फिल्म 25-30 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, फिल्म को हिट होने के लिए 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा।
जबकि फ्रीकी अली छोटी बजट की फिल्म है। लिहाजा, इसके हिट होने के चांस कहीं ना कहीं बढ़ जाते हैं। वहीं, सलमान, सोहेल और अरबाज खान इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।
बार बार देखो की बात करें तो यह फिल्म भारत में 2200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। जबकि ओवरसीज में इसे 400 स्क्रीन मिला है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म की ओपनिंग अच्छी रहेगी। शुक्रवार को 30-40% तक occupancy देखी जा सकती है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल थियेटर्स में फिल्म अच्छी ओपनिंग करेगी।


Click it and Unblock the Notifications






















