Box Office Prediction: अक्षय और जॉन की फिल्म से 20 गुना ज्यादा कमाएगी 'स्त्री 2'? एडवांस बुकिंग उड़ा देगी होश

Box Office Prediction: 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में होने वाला है एक महा क्लैश। जी हां, जहां एक तरफ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' (Khel khel mein) और जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' (Vedaa) भी सिनेमा घरों में दहाड़ लगाने आ रही है, लेकिन अब फिल्मों का कलेक्शन ही बता पाएगा कि आखिर कौन है बॉक्स ऑफिस का शेर।
फिल्म की कमाई की बात करें तो जो अभी तक Sacnilk.Com के आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर की फिल्म रेस में आगे चल रही है। उसके बाद अक्षय कुमार और वेदा भी अपने कलेक्शन को खींचती नजर आ रही है, लेकिन कलेक्शन प्रिडिक्शन के बाद भी कई बार खेल बदल जाता है। अब देखना यह होगा कि 15 अगस्त को किस फिल्म का जादू चलने वाला है।
स्त्री 2 के 2D वर्जन की बात करें तो फिल्म अब तक लगभग 11 करोड़ 90 लाख रुपये के टिकट बेच चुकी है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट का भी मानना है कि फिल्म पहले दिन 25 से 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। वहीं बात खेल-खेल की करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की 'खेल खेल में' (Khel khel mein) अभी तक 14 हजार 456 टिकट बेच चुकी है।
वहीं बात एडवांस बुकिंग के मनी कलेक्शन की करें तो फिल्म अभी तक 53 लाख 55 हजार के टिकट सेल कर चुकी है। वहीं जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की वेदा का कलेक्शन खेल-खेल से थोड़ा कम है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक 15 अगस्त को स्त्री 2 अच्छा परफॉर्म कर सकती है। फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पांस भी अच्छा आ रहा है। अब देखना यह होगा कि बाकी फिल्में स्त्री 2 के आगे कैसा परफॉर्म करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











