BOX-OFFICE कुंडली - पीकू के आगे फीकी रह जाएगी बॉम्बे वेलवेट

[बॉक्स ऑफिस] चर्चा शुरू हो चुकी है कि बॉक्स ऑफिस पर पीकू बॉम्बे वेलवेट को बुरी तरह मात देने वाली है। मई में ये दो बड़ी फिल्में एक के बाद एक रिलीज़ हो रही हैं। बॉम्बे वेलवेट एक बड़ी बजट और स्टारकास्ट के साथ तो पीकू केवल बड़ी स्टारकास्ट के साथ।

बॉक्स ऑफिस पंडित की कुंडली की मानें तो पीकू का कलेक्शन कम से कम 50-70 करोड़ के बीच होगा पर अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो फिर ये 120 तक की करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं बॉम्बे वेलवेट का आंकड़ा फिलहाल 90-110 करोड़ पर आकर रूक गया है जबकि फिल्म का बजट पहले ही 90 से 140 करोड़ पहुंच चुका है।
ALSO READ: ट्रेलर का SECRET: बॉम्बे वेलवेट में किसी एक का है डबल रोल!

पर अगर दोनों फिल्मों की पहली झलक देखी जाए तो पीकू का केवल टीज़र ही दर्शकों को लुभा गया वहीं बॉम्बे वेलवेट के 2 मिनट के ट्रेलर ने दर्शकों को 2 सेकंड भी नहीं थामा ।वहीं एक तरफ अमिताभ दीपिका की केमिस्ट्री है तो दूसरी तरफ रणबीर अनुष्का के रोमांस में करण जौहर का ज़हर। लेकिन फिर भी ये माना जा रहा है कि 8 मई को रिलीज़ पीकू, 15 मई को रिलीज़ हो रही बॉम्बे वेलवेट को कड़ी टक्कर देगी।

दीपिका-इरफान-अमिताभ स्टारर पीकू इमोशन से सजी हुई हल्की फुल्की कहानी है और टीज़र दर्शकों को गुदगुदा गया है वहीं बॉम्बे वेलवेट एक हाई वोल्टेज ड्रामा और सस्पेंस है लेकिन इसका ट्रेलर लोगों को कतई पसंद नहीं आया है।
रणबीर की बॉम्बे वेलवेट और दीपिका की पीकू.. किसकी स्ट्रेटजी बेस्ट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X