BOX OFFICE Prediction: 'Jigra' या 'Vicky vidya ka woh wala Video' जानें किस फिल्म की चमकेगी आज किस्मत

Jigra VS Vicky vidya ka woh wala Video Box Office Prediction

Jigra VS Vicky vidya ka woh wala Video Box Office Prediction: आखिरकार वह समय आ ही गया है जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। जहां सिनेमाघरों में पिछले महीने फिल्म का अकाल था तो वहीं अब फिल्में एक के बाद एक नहीं बल्कि दो बड़ी फिल्में एक साथ, एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।

जी हां, जहां एक तरह आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग उनकी फिल्म 'जिगरा' में दिखाए गए एक्शन को देखने के लिए उतावली हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ 'स्त्री 2' से फैन्स का दिल जीत चुके राज कुमार राव अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से लोगों को रिझाने की कोशिश कर रहे है।

दो बड़ी फिल्में और एक दिन। 11 अक्टूबर को महा क्लैश देखने को मिलने वाला है। अब देखना ये होगा कि किस फिल्म की किस्मत चमकती है। फिल्म अपना रंग दिखाए उससे पहले फिल्म की भविष्यवाणी देखते हैं कि किस फिल्म का आज जादू बॉक्स ऑफिस पर चल सकता है।

पहले फिल्म जिगरा की बात करते हैं तो बता दें कि आलिया भट्ट ने फिल्म का प्रमोशन काफी शानदार किया है जिसका रिजल्ट उन्हें एडवांस बुकिंग में देखने को मिला है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो फिल्म ओपनिंग डे पर धांसू कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिगरा' पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांत रैना, आदित्य नंदा, शोभिता धुलिपाला, मनोज पाहवा और आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

दूसरी फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' की बात करें तो स्त्री 2 से फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके राजकुमार राव की यह दूसरी फिल्म है। जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा सकती है। अब तो फैन्स का मानना यह हो गया है कि राज कुमार हैं तो फिल्म एंटरटेनमेंट से भरी होने वाली है। उमैर संधू के मुताबिक फिल्म जबरदस्त मनोरंजन और हंसी ठहाके से भरी है। पूरी फिल्म आपको कहीं बोर नहीं होने देगी।

राजकुमार के लिए साल 2024 बेहद ही शानदार रहा है। स्त्री 2 से वह जबरदस्त कमाई कर चुके हैं अब देखना होगा कि क्या वह 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म से आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को टक्कर दे पाएंगे ? खैर इस फिल्म की भविष्यवाणी करें तो आपको बता दें कि फिल्म राज शांडिल्य ने बनाई है और इन्होंने ही आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' डायरेक्ट की थी। प्रिडिक्शन की बात करें तो यह फिल्म भी 6 से 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X