BOX OFFICE: 'हेट स्टोरी 3' का धमाका.. फिल्म करेगी शानदार शुरुआत!
[बॉक्स ऑफिस] विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी हेट स्टोरी 3, 4 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरिज की बाकी 2 फिल्मों की तरह ही यह फिल्म भी महीनों से सूर्खियां बटोर रही है। हो भी क्यों न.. इतनी हॉट एंड बोल्ड बनाने का खतरा काफी कम निर्देशक ही उठाते हैं।
बहरहाल, हेट स्टोरी 3 में करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी, जरीन खान और डेजी शाह मुख्य किरदारों में हैं। जैसा कि हमने फिल्म के ट्रेलर और गानों में देखा, फिल्म कुछ ज्यादा ही बोल्ड है। यह तो फाइनल है कि फिल्म देखने कोई भी परिवार के साथ नहीं जाएगा। लिहाजा, फिल्म एक खास दर्शक वर्ग के लिए ही बनाई गई है।
PICS: 'हेट स्टोरी 3' की अश्लीलता.. सलमान खान बस इतना ही कह पाए....
इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो हेट स्टोरी 3 की ओपनिंग काफी शानदार होगी, खासकर सिंगल थियेटर्स में। फिल्म की कुल बजट है 20 करोड़ और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले वीकेंड में ही अपना बजट निकाल लेगी।
इस सेक्स थ्रिलर फिल्म का दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने सुपरहिट हो चुके हैं और टी- सीरिज फिल्म की मार्केंटिग भी काफी तगड़ी कर रही है।
यहां जानिए हेट स्टोरी 3 का कैसा रहेगा बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications















