Box Office Day 1 महाक्लैश: हीरोपंती 2 Vs रनवे 34 एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई, अजय देवगन को झटका

अजय देवगन की रनवे 34 एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। रनवे 34 का निर्देशन अजय देवगन ने खुद किया है। ऐसे में यह फिल्म कई मायनों में बेहद खास है। अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन , रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में खास भूमिका में दिखाई देंगे। पहली दफा अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक साथ नजर आएगी।

Runway 34 , Heropanti 2, Box Office

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट अनुसार रनवे 24 की कमाई सीधे तौर पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से क्लैश होने के बाद भी अजय देवगन की रनवे 34 की कमाई पहले दिन 6 से 8 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रनवे 34 लगभग 2200 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। रनवे 34 का बजट 80 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की कमाई को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

हीरोपंती 2 एडवांस बुकिग में आगे

हीरोपंती 2 एडवांस बुकिग में आगे

रनवे 34 के सामने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश हीरोपंती 2 है। एडवांस बुकिंग के मामले में हीरोपंती 2 ने रनवे 34 को पीछे छोड़ दिया है। रनवे 34 की एडवांस बुकिंग को लेकर आंकड़ा हीरोपंती के मुकाबले केवल 5 प्रतिशत तक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार हीरोपंती 2 के लिए 25 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।

ऑक्यूपेंसी रेट हीरोपंती के मुकाबले रनवे 34 पीछे

ऑक्यूपेंसी रेट हीरोपंती के मुकाबले रनवे 34 पीछे

एडवांस बुकिंग के मामले में रनवे 34 के पास गिनती के शो मौजूद हैंं। बेंगलुरु में हीरोपंती 2 को 15 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली है। इसके मुकाबले रनवे 34 के पास एडवांस बुकिंग में रफ्तार धीमी गति से भी काफी नीचे की तरफ है। केवल ना के बराबर।

एडवांस बुकिंग में खाता खुला नहीं

एडवांस बुकिंग में खाता खुला नहीं

चेन्नई में हीरोपंती 2 के लिए ऑक्यूपेंसी रेट 10 से 15 प्रतिशत है। अजय देवगन की फिल्म को चेन्नई में बाकी शहरों की तुलना में 5 से 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिल रही है। पुणे में भी हीरोपंती 2 ने 10 से 15 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी बनाकर रखी हुई है। यहां पर भी रनवे 34 का खाता एडवांस बुकिंग में खुलता हुआ नहीं दिख रहा है।

40 से 45 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग

40 से 45 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग

कोलकाता में एडवांस बुकिंग के मामले में 40 से 45 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी हीरोपंती 2 को मिली है। रनवे 34 को लेकर टिकट खिड़की पर कोई जमावड़ानजर नहीं आ रहा है।

हीरोपंती 2 की पहले दिन की बंपर कमाई

हीरोपंती 2 की पहले दिन की बंपर कमाई

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार टाइगर श्रॅाफ की हीरोपंती 2 पहले दिन 10 से 12 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर यह फिल्म 8 से 10 करोड़ की कमाई करती है तो भी यह अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। हीरोपंती 2 का बजट 130 करोड़ के करीब है। हीरोपंती 2 कुल मिलाकर 2500 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X