Ponniyin Selvan 1- करोड़ों की एडवांस बुकिंग के आगे ऋतिक की 'विक्रम वेधा' को झटका, हाउसफुल शो

पोन्नियिन सेलवन का पहला भाग आने के साथ अपने बजट के बाद एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में है । बड़े बजट और स्टार-स्टड वाले कलाकारों के साथ यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस सप्ताह 30 तारीख को विक्रम वेधा भी रिलीज हो रही है, ऐसे में एडवांस बुकिंग की पहली लड़ाई में पोन्नियिन सेलवन का पहला भाग की कमाई विक्रम वेधा से आगे निकल चुकी है ।

vikram vedha, hrithik roshan,Ponniyin selvan

मीडिया रिपोर्ट अनुसार फिल्म ने दोपहर तक 78,000 सीटों की बिक्री के बाद 1.46 करोड़ कमाए। तमिल संस्करण ने 1.37 करोड़ में लाया गया, और तेलुगु-डब संस्करण लगभग 9 लाख की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है । बताया जा रहा है कि शुक्रवार से पहले, यह राशि निस्संदेह 10-करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी, और चर्चा यह भी है कि यह कमाई और भी अधिक बढ़ सकती है।

तमिल और हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई बंपर

तमिल और हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई बंपर

मीडिया रिपोर्ट अनुसार तमिल और हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई बंपर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।पोन्नियिन सेलवन तारकीय कलाकारों में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला, लाल, अन्य शामिल हैं।

पोन्नियिन सेलवन एडवांस बुकिंग

पोन्नियिन सेलवन एडवांस बुकिंग

पोन्नियिन सेलवन 1 ने रविवार दोपहर तक 78,000 टिकट बेचे ऐसे में 1.46 करोड़ की कमाई हुई। 1.37 करोड़ अकेले तमिल संस्करण से और लगभग 9 लाख तेलुगु-डब संस्करण से निकाले गए। विदेश में भी एडवांस बुकिंग जबरदस्त हुई है ।

एडवांस बुकिंग कमाई

एडवांस बुकिंग कमाई

यूएसए में पीएस1 ने 3 करोड़ 25 लाख पार कर लिया है ।देश में सुबह के शो हाउसफुल बताए जा रहे हैं। विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग रफ्तार धीमी है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह तक इसके टिकट 18 हजार के करीब बिके हैं । इसके अनुसार विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग कमाई 50 लाख के करीब पहुंची है ।

विक्रम वेधा विदेश रिलीज

विक्रम वेधा विदेश रिलीज

विक्रम वेधाकोनॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ अफ्रीका के 27 देशों और जापान, रूस, इज़राइल और लैटिन अमेरिका के पनामा, पेरू जैसे नॉन-कन्वेशन्ल देशों में भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X