Alert..2017 की सुपर फास्ट..SUPER FLOP.. 2 फिल्मों ने बनाया...नया रिकॉर्ड...

मशीन और आ गया हीरो इस साल की सबसे बड़ी फ्लॅाप साबित हुई है। यह फिल्म बॅाक्स आॅफिस पर 2 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पायी। यह दोनों फिल्में भारतीय सिनेमा की सबसे तेजी से असफल होने वाली फिल्में हैं।

By Prachi Dixit

हिंदी सिनेमा में हिट और फ्लॅाप यह किसी भी एक्टर के जीवन का हिस्सा होता है। लेकिन जब कोई फिल्म बॅाक्स आॅफिस पर बुरी तरह पिट गई जाए तो उस एक्टर के लिए आगे का सफर तय करना सबसे मुश्किल होता है।

यही हाल अब्बास-मस्तान के बेटे की डेब्यू फिल्म मशीन और गोविंदा की कमबैक फिल्म आ गया हीरो का हुआ है। यह दोनों ही फिल्में अपनी बजट की लागत का पैसा भी नहीं जुटा पायी है। एक तरफ जहां मशीन का बजट 25 करोड़ रहा। वहीं बॅाक्स आॅफिस पर इस फिल्म ने महज 2 करोड़ की कमाई की ।

Machine

वहीं दूसरी तरफ गोविंदा स्टारर आ गया हीरो का बजट 22 करोड़ का रहा है। यह फिल्म मुश्किल से एक करोड़ की कमाई कर पायी। मामला इससे भी खराब तब हुआ जब कई सिनेमाहॅाल को इन दोनों ही फिल्मों के शो को बंद करना पड़ा।

इन दोनों फिल्मों पर गौर किया जाए तो मशीन और आ गया हीरो अपने आप में बड़ी फिल्में थी। एक तरफ रेस जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले अब्बास -मस्तान इस फिल्म से अपने बेटे को बड़ा लांच दे रहे थे और गोविंदा के करियर की दूसरी पारी आ गया हीरो की सफलता पर निर्भर थी।

बहरहाल, इन दोनों ही फिल्मों ने साल 2017 के बॅालीवुड के लिए सुपर फ्लाॅप का रिकॅार्ड बना दिया है। लेकिन बॅालीवुड का इतिहास ऐसे कई बिग बजट की बिग फ्लॅाप फिल्मों से भरा पड़ा हुआ है।

जिनका फ्लाॅप होना भारतीय सिनेमा के लिहाज से बेहद निराशाजनक रहा है। यहां देखें आखिर कौन सी है वो फिल्में...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X